n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए सभी 8 जोनों में जनगणना नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य से संबंधित जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण, सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा प्रगणकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। प्रत्येक जोनल नियंत्रण कक्ष में एक वरिष्ठ लिपिक को प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। नागरिक जनगणना से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संबंधित जोन के प्रभारी अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं।


