चुटकी भंडार : समायोजन के लिए निदेशक को भेजा पत्र

नवभारतटाइम्स.कॉम

राजधानी के चुटकी भंडार गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज को हाई कोर्ट के निर्देश पर बंद कर दिया गया है। भवन असुरक्षित घोषित होने के बाद प्रशासन ने स्कूल पर नोटिस चस्पा कर दिया है। स्कूल के 18 शिक्षक और 6 कर्मचारियों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

chutki bhandar girls intermediate college closed exercise begins for adjustment of teachers and staff

nNBT न्यूज, लखनऊ : राजधानी के ऐतिहासिक ' चुटकी भंडार गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज ' पर हाई कोर्ट के कड़े रुख के बाद, प्रशासन ने स्कूल को पूरी तरह बंद करवा कर यहां असुरक्षित भवन का नोटिस चस्पा करवा दिया है। इसके साथ ही स्कूल में कार्यरत शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के समायोजन की कवायद शुरू हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को एक पत्र भेजकर समायोजन के लिए दिशा-निर्देश और अनुमति मांगी है।

चुटकी भंडार स्कूल के प्राइमरी और माध्यमिक सेक्शन को मिलाकर वर्तमान में कुल 18 शिक्षक और 6 कर्मचारी तैनात हैं, जो स्कूल बंद होने के कारण अधर में हैं। इन सभी 24 कर्मचारियों को अन्य विद्यालयों में समायोजित करने के लिए विभाग ने फाइल आगे बढ़ा दी है, जिससे प्रशासनिक और शैक्षणिक शून्यता को जल्द से जल्द भरा जा सके। अगले एक हफ्ते के भीतर सभी छात्राओं और स्टाफ को पूरी तरह से समायोजित कर लिया जाएगा। पूरी कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट प्रशासन को 16 जुलाई को हाई कोर्ट में प्रस्तुत करनी है।