सामूहिक यौन उत्पीड़न के बाद कक्षा 6 के छात्र की हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम

जेवर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कक्षा 6 के एक 14 वर्षीय छात्र की सामूहिक यौन उत्पीड़न के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात उसका शव एक बंद कमरे में मिला। शनिवार को न्याय की मांग को लेकर परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।

class 6 student brutally murdered after gang rape in jewar family and villagers block yamuna expressway

n NBT न्यूज, जेवर

जेवर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। गुरुवार से लापता कक्षा 6 के छात्र का शव शुक्रवार रात एक बंद कमरे में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव गांव लाया जा रहा था, तब न्याय की मांग को लेकर परिजनों और सैकड़ों ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर इंटरचेंज पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।

मृतक किशोर के परिजनों ने आरोपियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं। पिता के अनुसार उनका बड़ा बेटा गुरुवार को अचानक लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी। शुक्रवार रात तलाश के दौरान गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक बस्ती के बंद कमरे से तेज दुर्गंध आने पर जब उन्होंने भीतर देखा, तो वहां किशोर का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि कुछ युवक किशोर को हुक्का पिलाने के बहाने उस कमरे में ले गए थे। वहां उसके साथ पहले सामूहिक यौन उत्पीड़न किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। परिजनों ने यह भी दावा किया कि हत्यारों ने किशोर के प्राइवेट पार्ट को काट दिया और पहचान मिटाने या तड़पाने के उद्देश्य से उस पर तेजाब भी डाला।