n NBT न्यूज, रेवाड़ी : लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवाने के बदले 4500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने क्लर्क को गिरफ्तार किया है। छीपटवाड़ा के गौरव सैनी ने बताया कि उन्हें लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना था। उन्होंने HKRN के तहत लाइसेंस ब्रांच में कार्यरत क्लर्क अमरजीत से संपर्क किया। आरोप है अमरजीत ने लाइसेंस बनवाने के बदले 4 हजार 700 रुपये मांगे। सौदा 4500 रुपये में तय हुआ। गौरव ने ACB को शिकायत दी। आरोपी अमरजीत ने गौरव को रकम देने नई अनाज मंडी बुलाया। जैसे ही गौरव ने उसे रकम दी वैसे ही ACB की टीम ने उसे दबोच लिया। ACB इंस्पेक्टर जयपाल ने कहा कि आरोपी क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

