n NBT न्यूज, फरीदाबाद : कॉलेजों में अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल 31 मई तक आवेदन लिए जा रहे हैं। उसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस बार भी छात्रों को डिफर (Defer) विकल्प का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। अगर पहली मेरिट लिस्ट में पसंद का कॉलेज व कोर्स नहीं मिलता है तो छात्र डिफर विकल्प का इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे में उन्हें दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान प्रिंसिपल डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि इस बार भी पहली मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों को अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्स का चुनाव करने के लिए डिफर विकल्प मिलेगा।


