nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: बकरीद के मद्देनजर दिल्ली सरकार के डिवेलपमेंट मिनिस्टर कपिल मिश्रा ने पशु कल्याण संबंधी कानूनों के सख्त पालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने बयान में गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित पशुओं की हत्या या कुर्बानी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू करने पर जोर दिया है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी और पशुओं की खरीद-बिक्री को गैरकानूनी बताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने अवैध तरीके से पशुओं के ट्रांसपोर्ट, अवैध कुर्बानी और पशु क्रूरता के मामलों में आपराधिक कार्रवाई और विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।


