बेटे के सामने वाहन ने मारी बुज़ुर्ग को टक्कर, गई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम

बिलासपुर पचगांव चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। यह घटना बुजुर्ग के बेटे के सामने हुई। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना लोगों को झकझोर देने वाली है।

elderly person crushed by speeding vehicle in front of son dies on the spot

n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर

पचगांव चौक पर बिलासपुर की तरफ से तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बुजुर्ग के बेटे भी मौके पर मौजूद थे। उनके सामने ही पिता की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के महंत बाबू ने आरोप लगाया कि वह जयपुर के एक मंदिर में काम करते हैं, उनके पिता श्याम बाबू रेवाड़ी में मजदूरी करते थे। गुरुवार को पिता रेवाड़ी से गांव दरियापुर के लिए निकले थे। सुबह करीब 11 बजे पंचगांव चौक पर खरखड़ी जाने वाले कट के पास खड़े थे, तभी बिलासपुर की ओर से आई एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी, उनकी मौत हो गई। महंत बाबू भी हादसे के दौरान वहां मौजूद थे।