कॉलोनाइजर पर कार्रवाई के लिए SDM से मिले किसान

नवभारतटाइम्स.कॉम

राजपुर गांव के किसानों ने कॉलोनाइजरों के खिलाफ एसडीएम सदर से मुलाकात की। कॉलोनाइजर किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे। पुलिस से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ था। एसडीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो डीएम कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।

farmers meet sdm against colonizer in rajpur village assurance of prompt action

n NBT न्यूज, दनकौर : राजपुर गांव में किसान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे कॉलोनाइजर पर कार्रवाई के लिए शनिवार को किसानों ने एसडीएम सदर से वार्ता की। एसडीएम ने किसानों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। किसान नेता पंकज शर्मा, देशराज, धीरज प्रमुख व बॉबी नागर आदि ने बताया कि राजपुर गांव में कॉलोनाइजर द्वारा किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। पुलिस से शिकायत के बाद भी किसानों की समाधान नही हुआ था। जिसके बाद एसडीएम से वार्ता की गई है, जिसमें जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो किसान संगठन डीएम कार्यालय पर आंदोलन करेगा।