अंधेरे में रहा आधा शहर, ज़िम्मेदार बोले-वैकल्पिक इंतज़ाम संभव नहीं

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में शुक्रवार रात बिजली व्यवस्था चरमरा गई। सेक्टर-72 के मुख्य ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से सात बिजली घर ठप हो गए। करीब दो लाख से ज्यादा आबादी अंधेरे में रही। रैपिड मेट्रो सेवा भी बाधित हुई। घंटों की मशक्कत के बाद बिजली बहाल हुई। जिम्मेदारों ने वैकल्पिक व्यवस्था न होने की बात कही।

gurugram power crisis half city in darkness due to transformer failure no alternative arrangement

तरुण तायल, गुड़गांव

शहर में शुक्रवार की रात परेशानीभरी रही। सेक्टर-72 के 220 KVA बिजली घर का मुख्य ट्रांसफॉर्मर (CT) फुंकने से सात बिजली घर ठप हो गए। कई सेक्टर की बत्ती गुल हो गई। सेक्टर-15, 38, 44, 45, 46, 52, 56, गोल्फ कोर्स रोड, महरौली रोड आदि समेत करीब दो लाख से ज्यादा आबादी पर असर पड़ा। रैपिड मेट्रो सेवा भी करीब एक घंटे तक प्रभावित रही। बाद में एचवीपीएन और डीएचबीवीएन की टीमों ने घंटों तक ऑपरेशन चलाकर ट्रांसफॉर्मर बदला और बिजली व्यवस्था बहाल की। दो तो कहीं छह घंटे तक लोग पावर कट से परेशान रहे। इस दिक्कत पर जिम्मेदारों से सवाल किया तो जवाब मिला कि मुख्य ट्रांसफॉर्मर में समस्या थी। करंट ट्रांसफॉर्मर, यानी मुख्य ट्रांसफॉर्मर एक ही होता है। इसमें वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकती। हाई वोल्टेज के समय इसका काम बिजली ट्रिप करना व व्यवस्था संभालना होता है। ऐसे जवाब पर लोगों में नाराजगी है।