NBT रिपोर्ट, भोंडसी : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शनिवार को भोंडसी जेल पहुंचे। दोनों नेताओं ने मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी जीएसटी घोटाले के मामले में बंद पंजाब सरकार के मंत्री से करीब 20 मिनट तक मुलाकात की। बताया जा रहा है कि ED ने पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को 9 मई को कथित फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात को लेकर पंजाब और हरियाणा पुलिस भी अलर्ट मोड पर रही। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, केजरीवाल और भगवंत मान की जेल मुलाकात पार्टी की ओर से समर्थन का बड़ा संदेश मानी जा रही है।


