n NBT न्यूज, लखनऊ: सेंचूरियन डिफेंस अकैडमी व सेंचूरियन फाउंडेशन की ओर से आयोजित कीर्ति नमन 2026 कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र के वीर सपूत लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी (कीर्ति चक्र, मरणोपरांत) को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुक्रवार को आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि और आईजी (सीआईडी) अखिलेश कुमार निगम ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का जीवन 'नेशन फर्स्ट' की भावना का साक्षात् उदाहरण है, जो युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए युगों तक प्रेरित करेगा। वहीं, अकैडमी के चेयरमैन शिशिर दीक्षित एवं फाउंडेशन के चेयरमैन हेमंत दीक्षित ने शशांक के साहस को भावी अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इसी अवसर पर एनडीए एवं सीडीएस अभ्यर्थियों के लिए आयोजित देश के सबसे बड़े मॉक टेस्ट एसआरएनटीएच 2.0 के परिणाम भी घोषित किए गए, जिसमें सुधांशु यादव और मुकुल भूषण ने अपनी-अपनी श्रेणियों में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की।
मेधावी सम्मानित: समारोह के दौरान अकैडमी के उन मेधावियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने एनडीए 156 की मेरिट सूची में शीर्ष 10 में से 6 स्थानों पर कब्जा जमाया है।


