n NBT न्यूज, फरीदाबाद
नेहरू ग्राउंड की लोहा मंडी में अतिक्रमण करने व कटर मशीन चलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम ने चार महीने बाद एक बार फिर कार्रवाई की प्लानिंग की है। निगम ने मंडी में कटर मशीन व लोहे की सीट हटाने के नोटिस चिपकाए हैं। निगम ने नोटिस के माध्यम से दुकानदारों को अपना पक्ष रखने का समय सोमवार का दिया है। दुकानदारों का कहना है कि सेक्टर-59 में कई दुकानदारों को दुकान नहीं मिली है। अगर दुकान मिल जाती है तो वह यहां से शिफ़्ट हो जाते, क्योंकि आए दिन निगम की टीम परेशान करती है। नेहरू ग्राउंड के ए, बी, सी और अन्य ब्लॉकों में करीब दो हजार लोग लोग रह रहे हैं। लेकिन लोगों ने व्यापार करना शुरू कर दिया। आज यहां पर बड़ी लोहा मंडी का रूप ले चुकी है। यहां से देश-विदेशों के लिए व्यापार होता है। लोहे की प्लेटों को उठाने के लिए हाईड्रा व जेसीबी आती हैं। इनकी आवाजाही से लोगों को परेशानी होती है। व्यापारियों ने दुकानों के आगे अतिक्रमण किया हुआ है। आरोप है कि व्यापारियों ने अपने प्लॉट किराए पर देकर नेहरू ग्राउंड से व्यापार कर रहे हैं, जो की गलत है।


