भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता त्रस्त

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। लगातार हो रही ट्रिपिंग और लंबे पावर कट से जीना मुश्किल हो गया है। जिला कांग्रेस कमिटी ने इस समस्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है।

public troubled by power cuts in severe heat congress opens front

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार हो रही ट्रिपिंग और लंबे पावर कट की समस्या को लेकर अब जिला कांग्रेस कमिटी ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जिले की चरमराई विद्युत व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि इस समय पूरा जिले में प्रचंड गर्मी और लू की मार झेल रहा है। ऐसे संवेदनशील समय में बार-बार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलों को कई गुना बढ़ा दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन किसी न किसी बहाने कई-कई घंटों तक बिजली गायब रहती है।