युवती से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम

एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मोहम्मद दानिश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए। अब भी आरोपी युवती और उसके परिवार को धमका रहा है।

rape of a young woman pressure for religious conversion and blackmail case registered against the accused

n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-5

एक युवती ने युवक पर धमकाने, दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद दानिश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि जब वह 9वीं में पढ़ती थी, तब आरोपी उसी स्कूल में 11वीं का छात्र था। आरोप है कि उस समय आरोपी उस पर दोस्ती का दबाव बनाता था और स्कूल से घर जाते समय पीछा कर धमकियां देता था। परिजनों ने स्कूल प्रशासन को शिकायत दी, इसके बाद आरोपी को चेतावनी दी गई थी। बताया कि 2017-18 में Msc कर जब वह दिल्ली में NET की कोचिंग करने लगी तो आरोपी ने फिर से पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है 2020-21 में आरोपी उसे सेक्टर-14 के एक होटल में ले गया, यहां उससे शारीरिक संबंध बनाए और फोटो खींच ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि 6 अप्रैल 2021 को उसे कड़कड़डूमा कोर्ट के बाहर ले गया और उर्दू में लिखे डॉक्युमेंट पर जबरन हस्ताक्षर कराए। उन डॉक्युमेंट में धर्म परिवर्तन और शादी से जुड़े कागजात शामिल थे, जिनकी जानकारी उसे नहीं थी। दिसंबर 2022 में वह घर वापस आ गई। आरोप है कि आरोपी अब भी उसे और उसके परिवार को धमकाता है और शादी के रिश्तों में हस्तक्षेप कर उन्हें तुड़वाने का प्रयास करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।