QR कोड स्कैन कर बता सकेंगे धूल की दिक्कत

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्रदूषण नियंत्रण के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नई पहल की है। अब आम लोग भी सड़क पर उड़ती धूल की शिकायत कर सकेंगे। इसके लिए समीर ऐप पर रोड डस्ट श्रेणी में QR कोड के माध्यम से फोटो और लोकेशन के साथ शिकायत दर्ज करानी होगी। इससे समस्या का तुरंत समाधान निकालने में मदद मिलेगी।

report dust pollution with qr code cpcb includes public in monitoring

NBT न्यूज, गुड़गांव: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ( CPCB ) ने अब आम लोगों को भी निगरानी व्यवस्था से जोड़ दिया है। CPCB ने आधिकारिक X हैंडल के जरिए लोगों से अपील की है कि सड़क पर धूल उड़ती दिखे तो शिकायत समीर ऐप पर रोड डस्ट कैटिगरी में दर्ज करें। QR कोड भी जारी किया है। फोटो और लोकेशन के साथ शिकायत दर्ज कराई जाए जिससे समस्या का तुरंत समाधान निकाला जा सके।