डिमांड घटी पर हाई रहा बिजली संकट का ‘पारा’

नवभारतटाइम्स.कॉम

शहर में 40 डिग्री से ऊपर तापमान के बीच बिजली संकट गहराया हुआ है। बिजली की मांग घटने के बावजूद फॉल्ट के कारण कई इलाकों में लोगों को घंटों बिजली नहीं मिली। इससे नाराज लोगों ने उपकेंद्रों का घेराव किया और चक्का जाम किया। मरम्मत में देरी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

severe heat and power crisis temperature above 40 degrees people distressed by hours of outage protests at sub stations

n NBT न्यूज, लखनऊ : शहर में मौसम का पारा 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है और ऐसी भीषण गर्मी में बिजली संकट से लोगों का बुरा हाल है। बिजली मांग में शुक्रवार को 55 MVA की कमी तो दर्ज की गई, लेकिन फॉल्ट ने लोगों को गर्मी में तपा दिया। मरम्मत में देरी के कारण कई इलाकों में लोगों को 2 से 26 घंटे तक बिजली के बिना रहना पड़ा। गुस्साए लोगों ने उपकेंद्रों के घेराव के साथ चक्का जाम किया। शहर में शुक्रवार को बिजली डिमांड 2207 MVA दर्ज की गई।

केबल और ट्रांसफॉर्मर में फाॅल्ट के चलते गुरुवार को रात 11 बजे से शनिवार सुबह तक इंदिरानगर के बी-ब्लॉक, जानकीपुरम, कानपुर रोड, तेलीबाग, राजीजीपुरम, चिनहट आदि इलाकों में बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बेहाल लोगों की भीड़ ने देररात इंदिरा नगर सेक्टर-25 और जानकीपुरम उपकेंद्रों का घेराव किया। गीतापल्ली वॉर्ड स्थित मधुबन नगर में करीब 26 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों ने पकरी पुल स्थित एसडीओ कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। चौक में अमरूद वाली बगिया, मूसाबाग, बलदेव खेड़ा, तेजीखेड़ा आदि इलाकों में सुबह सात बजे के बाद बिजली चालू हो सकी। फैजुल्लागंज के गायत्री नगर, मिल्लत नगर, अमीनाबाद, केशव नगर, कुर्सी रोड आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही ने लोगों को खूब छकाया। ठाकुरगंज, चौक, गोमती नगर, चिनहट आदि इलाकों में लोग बिजली की किल्लत से जूझत नजर आए।