n NBT रिपोर्ट, उद्योग विहार: एंबिएंस मॉल के सामने अंडरपास के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कापसहेड़ा के प्रेमवीर ने बताया कि 14 मई की रात 11:50 बजे बाइक पर एंबिएंस मॉल के सामने अंडरपास के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे में उनके हाथ की हड्डियां टूट गईं।


