अफ्रीका से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग अब ज़रूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम

इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफ्रीकी देशों से आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है। किसी भी यात्री को जांच के बिना बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

thermal screening of passengers from africa now mandatory strict warning from indian government to combat ebola threat

nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

दुनिया भर में पैर पसार रहे इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए भारत सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सख्त निर्देशों के बाद इंदिरा गांधी इंटरनैशनल (IGI) एयरपोर्ट पर सुरक्षा और जांच के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत अब अफ्रीकन देशों से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है। कोई भी यात्री बिना जांच के बाहर न निकल सके, इसके लिए एयरपोर्ट के अराइवल टर्मिनल पर विशेष बैरियर लगाकर लाइनों को व्यवस्थित किया गया है।

खतरे से निपटने और तैयारियों की समीक्षा के लिए हवाई अड्डा स्वास्थ्य संगठन (APHO) की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल बैठक बुलाई गई। इस बैठक में दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL), सीआईएसएफ, ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन, कस्टम विभाग, सभी एयरलाइंस और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।