n NBT रिपोर्ट, बिलासपुर : पुलिस ने पिकअप रोक तीन प्रतिबंधित पशु बरामद किए। आरोपी चालक को गिरफ्तार किया। पहचान बहादुरगढ़ के कपिल के तौर पर हुई। पुलिस के अनुसार, काऊ प्रोटेक्शन सेल के इंचार्ज SI सुरेश कुमार टीम के साथ KMP मानेसर टोल पचगांव पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप तेजी से आती दिखी। रुकने का इशारा किया तो चालक भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर तीन प्रतिबंधित पशु बरामद हुए। पशुओं से जुड़े कोई भी दस्तावेज आरोपी पेश नहीं कर सका। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी कपिल ने कबूल किया कि वह पशुओं को मारने के लिए बहादुरगढ़ के सराय औरंगाबाद गांव से भिवाड़ी, राजस्थान ले जा रहा था। आरोपि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


