n NBT रिपोर्ट, नोएडा
गौर सिटी 16th एवेन्यू निवासी भोपाल ससुराल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब सोशल मीडिया पर कुछ विडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ट्विशा घटना से कुछ घंटे पहले एक ब्यूटी पार्लर में नजर आ रही हैं।
विडियो में ट्विशा ब्यूटी पार्लर में हैं। वह सामान्य हालत में हेड मसाज भी ले रही हैं। दावा है कि विडियो मौत से कुछ घंटे पहले का है। वहीं पार्लर से लौटने के बाद ट्विशा ने अपनी मां को फोन किया था। आरोप है कि इसके 15 मिनट बाद उन्हें ट्विशा की मौत की सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अब तक की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी साझा की गई है। मृतका की सास गिरीबाला सिंह ने भी मीडिया के सामने आकर आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि परिवार का ट्विशा के साथ कोई विवाद नहीं था, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही कई बातें भ्रामक हैं।


