Food Safety Rules Ignored At Sweet Shops Customers Not Getting Correct Information
खाद्य सुरक्षा नियमों की हो रही अदेखी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नूंह : पुन्हाना शहर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देशों की खुलेआम अनदेखी होती दिखाई दे रही है। विभाग की ओर से मिठाई विक्रेताओं को प्रत्येक मिठाई की कीमत और उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री की जानकारी ग्राहकों को देने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन शहर में स्थित कई दुकानों पर इनका पालन नहीं हो रहा है।
कई दुकानों के काउंटर पर न तो मिठाइयों की रेट लिस्ट लगी है और न ही यह बताया जा रहा है कि मिठाई देसी घी, वनस्पति या रिफाइंड तेल से तैयार की गई है। मामले को लेकर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास जागलान ने बताया कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।