सेक्टर-29 की 5 सड़कें हुईं दुरुस्त

नवभारतटाइम्स.कॉम•
29 5
n NBT न्यूज, गुड़गांव: शहर की 100 सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए चलाए गए 30 दिवसीय विशेष अभियान के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने सेक्टर-29 की पांचों सड़कों के गड्ढे भरवाने के साथ फुटपाथ समेत सभी तरह का सुधार कार्य पूरे करा दिए हैं। एचएसवीपी के एसई मनोज सैनी ने बताया कि प्राधिकरण के हिस्से में ये 5 सड़कें ही आई थीं। अभियान के तहत एमसीजी को 75, जीएमडीए को 20 और एचएसवीपी को पांच सड़कों की जिम्मेदारी दी गई थी।