‘बॉयकॉट’ आया प्रचलन में

नवभारतटाइम्स.कॉम•
boycott word origin an irish incident that changed the definition of protest
19वीं सदी के आयरलैंड की घटना है। वहां की मेयो काउंटी में चार्ल्स कनिंघम बॉयकॉट नाम के एक अंग्रेज अधिकारी थे। सेना में कैप्टन पद से रिटायर होने के बाद वह एक जमींदार की जागीर के प्रबंधक बन गए। उनका काम किसानों से लगान वसूलना था। एक बार अकाल और फसल बर्बाद होने से किसान भारी आर्थिक संकट में फंस गए। उन्होंने बॉयकॉट से लगान में रियायत मांगी, लेकिन उन्होंने किसानों की परेशानी समझने के बजाय सख्ती दिखाई और जबरन वसूली पर अड़े रहे। तब किसानों ने ऐसा कदम उठाया, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने तय किया कि कोई भी व्यक्ति उनसे किसी तरह का संबंध नहीं रखेगा। मजदूरों ने उनके खेतों में काम करना बंद कर दिया, दुकानदारों ने उन्हें सामान देना छोड़ दिया और स्थानीय लोगों ने उनसे बोलचाल तक बंद कर दी। बिना किसी हिंसा या हथियार के उसे सामाजिक रूप से पूरी तरह अलग-थलग कर दिया गया। आखिरकार बॉयकॉट को आयरलैंड छोड़कर इंग्लैंड जाना पड़ा। इस घटना ने विरोध का एक नया तरीका दुनिया को दिया- बहिष्कार। किसी व्यक्ति, संस्था या व्यवस्था के विरोध में सामूहिक रूप से संबंध तोड़ने को उनके नाम पर ‘बॉयकॉट' कहा जाने लगा।