Delhis Toxic Air Aqi Crosses 370 After Diwali Blame Game Instead Of Solutions
दिल्ली को मिले साफ हवा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
10 नवंबर का संपादकीय ‘सामूहिक विफलता’ पढ़ा। दिवाली के बाद दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 370 के पार पहुंच गया। लेकिन चिंता की बात यह है कि इतनी गंभीर समस्या पर भी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बजाय सभी दलों और संबंधित संस्थाओं को साझा मंच पर आकर समाधान तलाशना चाहिए। सरकार को हर साल सर्दियों का इंतजार करने के बजाय पहले से ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। साथ ही, प्रशासन, राजनीतिक दलों और आमलोगों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी, तभी दिल्ली को स्वच्छ हवा मिल सकेगी।