2 उपकेंद्र बनकर तैयार, इसी महीने होंगे चालू

नवभारतटाइम्स.कॉम•
2 new electricity substations to become operational this month in lucknow benefiting 2 lakh people
n NBT न्यूज, लखनऊ

राजधानी के ग्रामीण और नए आवासीय इलाकों की बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार होने जा रहा है। लेसा ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से 2 उपकेंद्र टेकओवर किए हैं, जबकि 2 अन्य उपकेंद्रों को इसी माह के अंत तक चालू करने की तैयारी है। लेसा की इस कवायद से 2 लाख से अधिक आबादी को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।
मध्यांचल डिस्कॉम मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार, बिजनेस प्लान (2025-26) के तहत गोमती नगर विस्तार स्थित विशेष खंड और मोहनलालगंज के सिसेंडी में 10-10 MVA क्षमता के विद्युत उपकेंद्र तैयार हो गए हैं। दोनों उपकेंद्र 30 नवंबर तक पूरी क्षमता के साथ शुरू हो जाएंगे।

इन इलाकों को फायदा

n विशेष खंड उपकेंद्र : विनीत खंड, विक्रांत खंड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी।

n सिसेंडी उपकेंद्र: कनकहा, भौंडरी, उत्तर गांव, सुलसा सहित 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति सुधरेगी।

n वसंतकुंज योजना (सेक्टर-I और J): LDA द्वारा निर्मित 10 MVA क्षमता के 2 उपकेंद्रों को लेसा ने टेकओवर किया है। इनसे वसंत विहार योजना, प्रेरणा स्थल और आसपास के क्षेत्रों को निर्बाध बिजली मिलेगी।

रेकमेंडेड खबरें