41 दिन बाद मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में खत्म हुआ छात्रों और स्टाफ का धरना

नवभारतटाइम्स.कॉम•
41 दिन बाद मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में खत्म हुआ छात्रों और स्टाफ का धरना
n NBT न्यूज, नूंह

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज, पल्ला में पिछले 41 दिनों से मांगों को लेकर चल रहा छात्रों और स्टाफ का धरना बुधवार शाम को खत्म हो गया। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने अनशन पर बैठे दोनों छात्रों को पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इसके बाद पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आजाद मोहम्मद और मुफ्ती जाहिद हुसैन ने छात्रों व कॉलेज स्टाफ को मिठाई खिलाकर धरना समाप्त कराने की घोषणा की। छात्रों की मांगों को लेकर मंगलवार को हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन ने लिखित आश्वासन पत्र कॉलेज के डायरेक्टर को भेजा था। मांगें स्वीकार होने के बाद बुधवार को धरना समाप्त करने पर सहमति बनी। धरना समाप्त होने के बाद अब गुरुवार से कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां दोबारा शुरू होंगी। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने छात्रों से अपील की कि वे अब अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि छात्रों की कई समस्याओं का समाधान कर दिया गया है और बाकी मांगों पर भी काम चल रहा है।
बाहर जुटे लोगों ने की नारेबाजी: कॉलेज में धरना समाप्त होने के बाद बाहर कुछ लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से काफी देर तक बहस की और नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोग पुलिसकर्मियों के साथ बहस और बदसलूकी करते भी नजर आए।

रेकमेंडेड खबरें