योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय और ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।मनोज पांडेय ने कहा कि केवल भगवा वस्त्र धारण कर लेने से कोई रामभक्त नहीं बन जाता और अखिलेश यादव को रामभक्ति की बात करने से पहले अपनी राजनीतिक विरासत पर जवाब देना चाहिए।
उन्होंने सैफई महोत्सव और अयोध्या दीपोत्सव को लेकर भी तंज कसा।
वहीं, ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के पीडीए अभियान को ढकोसला बताते हुए कहा कि इसमें गैर-यादव ओबीसी और दलित समाज की पर्याप्त भागीदारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा केवल चुनावी लाभ के लिए पीडीए का नारा दे रही है और विभिन्न पिछड़ी जातियों की हिस्सेदारी पर जवाब दें।