लड़ाई 80-20 की नहीं, 95-5 की है: अखिलेश

नवभारतटाइम्स.कॉम•
akhilesh yadavs big statement ups fight is 95 5 bjp wont know where theyve reached
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ :

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी लड़ाई 80-20 की नहीं है, लड़ाई 95 और 5 की हो गई है और बीजेपी को पता नहीं लगेगा कि वो कहां पहुंच गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। हाथरस कांड के बाद घटनाएं रुकी नहीं हैं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ एक से बढ़कर एक दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं। सपा नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
पार्टी कार्यालय पर बुधवार को पत्रकारों से मुखातिब अखिलेश ने 12 दिसंबर को अयोध्या जाने के सवाल पर कहा कि हम तो केदारेश्वर और वृंदावन भी जाएंगे। हमारे लिए पीडीए का मतलब पहले दर्शन और फिर आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि हमारे घर में पहले से ही शिव और रामगोपाल हैं। हम सब जगह जाएंगे।

ओपी राजभर के करीबी ने मुझसे 36 सीटें मांगी हैं : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके लोग सपा से 36 सीटें मांग रहे हैं। बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान जब अखिलेश से ओपी राजभर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो क्या हमें बताएंगे? क्या उनकी भेजी हुई सूची खोल दूं? उनके लोग इधर भी आने की आस लगाए हुए हैं। उनका एक करीबी आदमी 36 सीटों की सूची भेज रहा है। अखिलेश के इस बयान के बाद अलग-अलग राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।

रेकमेंडेड खबरें