Dubai kathmandu Flight Diverted To Lucknow Due To Bad Weather 164 Passengers Stranded
दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, सरोजनीनगर : दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान को काठमांडू में खराब मौसम के कारण बुधवार शाम को लखनऊ डायवर्ट किया गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि बुधवार को दिन में नेपाल के काठमांडू का मौसम अचानक खराब हो गया। इस कारण दुबई से सुबह 8:15 बजे रवाना होकर दिन में 2 बजे काठमांडू पहुंचने वाली फ्लाई दुबई की उड़ान (एफजेड 539) को काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। यह विमान डायवर्ट होकर लखनऊ एयरपोर्ट पर शाम 4:40 बजे पहुंचा। विमान में 164 यात्री सवार थे। काठमांडू का मौसम सही होने के बाद विमान को रवाना किया जाएगा।