Kathauta Lake Dry Threat Of Water Supply Stoppage In Lakhs Of Homes
कठौता सूखी, कभी भी ठप हो सकती है सप्लाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : शारदा नहर बंद होने के कारण कठौता झील करीब एक महीने से गंभीर जल संकट से जूझ रही है। जलकल विभाग के अनुसार झील का पानी लगभग लगभग खत्म हो चुका है। अगर अगले दो दिनों में झील में पानी नहीं पहुंचा, तो गोमतीनगर, इंदिरानगर और आसपास के इलाकों के करीब 9 लाख घरों में नियमित जलापूर्ति ठप हो सकती है।
मॉनसून के बाद हर साल की तरह वार्षिक रखरखाव और साफ-सफाई के लिए सिंचाई विभाग ने 8 अक्टूबर को नहर बंद की थी। सिल्ट और गाद के कारण कठौता में सीमित जल भंडारण क्षमता होने से जलकल विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। आनन-फानन तीन पंप लगाकर करीब 4 दिन तक नहर से पानी खींचकर झील में भरा गया, लेकिन आपूर्ति में ढाई से तीन घंटे तक की कटौती करनी पड़ी। मंगलवार से स्थिति और विकट हो गई है।