सुधार नहीं किया तो रद्द होंगे 26 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस

Contributed by: gyaneshwar.prasad|नवभारतटाइम्स.कॉम•
license cancellation threat for 26 establishments action if no improvement by november 15
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन में लापरवाही सामने आने के बाद ही सुधार न करने वाले 26 प्रतिष्ठान संचालकों को आखिरी चेतावनी दी है। 15 नवंबर तक अगर सुधार नहीं पाया गया तो लाइसेंस रद्द करने की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

एफएसडीए ने पूर्व में लापरवाही बरतने वाले 112 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए थे। विभाग ने इन प्रतिष्ठानों में निरीक्षण के दौरान विभिन्न कमियां पाए जाने पर पहले ही सुधार नोटिस जारी किए थे। समीक्षा के बाद 86 प्रतिष्ठानों ने निर्धारित कमियों को दूर कर लिया, जिसके चलते उनके लाइसेंस बहाल कर दिए गए हैं। हालांकि, अभी 26 प्रतिष्ठानों ने खुद को मानकों के अनुसार अपग्रेड नहीं किया है। एफएसडीए ने इन संचालकों को कमियां दूर करने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 नवंबर तक सुधार नहीं किए गए तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें