n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मिलकर लड़ेंगी। दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है। इसकी औपचारिक घोषणा दोनों पार्टियों के प्रमुख गुरुवार को करेंगे।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद गुरुवार को लखनऊ के एक होटल में संयुक्त प्रेसवार्ता कर गठबंधन की औपचारिक घोषणा करेंगे। सूत्रों की मानें तो यह नया राजनीतिक मोर्चा प्रदेश की करीब 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। सीट बंटवारे के तहत एआईएमआईएम 40 से 45 मुस्लिम बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है, जबकि शेष अधिकांश सीटों पर आजाद समाज पार्टी चुनाव मैदान में उतरेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दलित-मुस्लिम सामाजिक समीकरण पर आधारित यह गठबंधन समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश करेगा।