बीके में इलाज के लिए भटकते रहे मरीज़

नवभारतटाइम्स.कॉम•
patients wandered for treatment at bk hospital family admitted to private hospital
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

बीके में मरीजों को इलाज और जरूरी सुविधाएं मिलने में लापरवाही के आरोप एक बार फिर सामने आए हैं। बुधवार को अस्पताल पहुंचे मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा।
इस दौरान एक महिला मरीज दर्द से परेशान नजर आई। परिजनों का आरोप है कि काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद न तो उन्हें समय पर इलाज मिला और न ही मरीज को ले जाने के लिए वीलचेयर। अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने आखिरकार मरीज को निजी अस्पताल ले जाने का फैसला किया। ओल्ड फरीदाबाद निवासी परिजनों के अनुसार, उनके मरीज का एक्सिडेंट हो गया था। जिसे इलाज के लिए बल्लभगढ़ से बीके नागरिक अस्पताल रेफर किया गया था। वे सुबह से ही मरीज के उपचार के लिए परेशान हो रहे थे, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी उन्हें उपचार नहीं मिल पाया। लेकिन इलाज मिलना चाहिए था। पीएमओ जिला अस्पताल कार्यकारी डाॅ. सतीश वर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें