Rajnath Singh To Inaugurate Sanskriti Bhavan Tomorrow Event In Lucknow
राजनाथ करेंगे ‘संस्कृति भवन’ का आगाज़ कल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को शहर में रहेंगे। इस दौरान वह सुलतानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में नवनिर्मित ‘संस्कृति भवन’ का लोकार्पण करेंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री सुबह 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से सुबह 11:25 बजे गुलजार उपवन, सुलतानपुर रोड पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित उद् घाटन समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद रक्षामंत्री दोपहर 1:05 बजे गुलजार उपवन से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।