Youth Climbed Electricity Tower After Dispute With Father Police Brought Him Down
पिता से विवाद के बाद युवक टावर पर चढ़ा, पुलिस ने उतारा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज़, हथीन
पावसर गांव में क़ृषि भूमि बेचने के विवाद को लेकर पिता से हुए विवाद के बाद एक युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। युवक लगभग 50 फुट ऊंचाई तक चढ़ गया। सबंधित टावर बिजली सप्लाई से संबंधित है। अभी तक बिजली लाइनें टावर नहीं जुड़ी है। टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना जैसे ही बहीन थाना प्रभारी रत्नपाल सिंह चौहान को मिली। वे पुलिस दल के साथ मौके पर पर पहुंचे। उन्होंने युवक से बात की। युवक नियाजु के पिता जुमे खान को बुलाकर युवक से बात कराई। इसके बाद पिता पुत्र के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद युवक को उतरने पर सहमत कर लिया। युवक को उसके बाद सुरक्षित उतार लिया गया। लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में किसी ने कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दी है।