372 Crore Bridge Sagged In Two Days Villagers Protest Allegations Of Substandard Construction
दो दिन में ही झुक गया पौने चार करोड़ रुपये का पुल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा : खटाना-धीरखेड़ा गांव में नहर पर बन रहे पुल का लेंटर डालने के दो दिन बाद ही झुक गया। करीब छह इंच से अधिक झुके लेंटर को देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रविवार को ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर हंगामा किया और घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए लेंटर दोबारा डलवाने की मांग की। ग्राम प्रधान सुशील राणा के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 3.72 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। करीब एक साल से चल रहे निर्माण के तहत शुक्रवार को आरसीसी का लेंटर डाला गया था। आरोप है कि उसी रात लेंटर झुक गया। ठेकेदार ने जैक लगाकर उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि सटरिंग की प्लेटें जमीन में धंसने से लेंटर लटक गया है। वहीं, ठेकेदार के कर्मचारियों का दावा है कि लेंटर झुकने से पुल की मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।