78 Employees Deployed Yet Garbage Catches Fire In Faridabad Serious Air Pollution Crisis
निगरानी को लगे हैं 78 कर्मचारी, फिर भी कूड़े में खुलेआम लग रही आग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए मकसद से गठित की गई नगर निगम की टीमें मैदन में नहीं दिख रही। इससे की कूड़े में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे प्रदूषण फैलने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। आसमान में धुएं का गुंबार देखकर लोग आग को देख कर रूक जाते हैं।नगर निगम द्वारा तय स्थानों पर कूड़ा डंप किया जाता है, लेकिन इन दिनों शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। आउटर बाईपास रोड कटपुला के निकट बड़े एरिया में पड़े कूड़े में आग लग गई। आसमान में धुएं का गुंबार देखकर लोग घबरा भी जाते हैं और इस विषैले जहर से लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया। इसके अलावा कुछ दिन पहले नैशनल हाइवे किनारे कूड़े में आग लग गई थी। ग्रेटर फरीदाबाद की ग्रीन बेल्ट में पड़े कूड़े में आग लग गई।
निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह ने कहा कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और खुले में कूड़ा जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए निगम ने पूरे शहर में विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शाम चार बजे से रात 12 बजे तक पूरे फरीदाबाद में 78 कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी करेंगे। इनमें बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए 18 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। ये टीमें रात के समय अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करेंगी और कूड़ा जलाने की घटनाओं पर नजर रखेंगी। आग लगाने वाले लोगों के चालान किए जाएंगे।