Anger Among People Due To Open Dumping Of Sewage In Sector 45 Increased Risk Of Diseases
सेक्टर 45 में खुले में डाला जा रहा सीवेज
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
सेक्टर 45 में खुले में सीवर की गंदगी डालने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी सीवर टैंकरों से खुले में ही गंदा पानी छोड़ रहे है। सीवर की गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोगों में बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।निवासी पंकज सक्सेना ने बताया कि यहां खुले एरिया में सीवरेज पानी डालने से गंदगी बढ़ रही है। सेक्टर के आसपास और सड़क किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई है। हालांकि सेक्टर में कई ग्रुप हाउसिंग सोसायटियां और अपार्टमेंट्स बने हुए है। यहां हजारों की संख्या में लोग रहते है। निवासियों का कहना है कि यदि सीवर का गंदा पानी इसी तरह खुले में छोड़ा जाता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में नगर निगम एसई ओमवीर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।