E buses Hit By Low hanging Tree Branches Roofs Damaged
पेड़ से टकराई ई-बस, छत को पहुंचा नुकसान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-9 : नई ई-बस के संचालन में अब सड़कों पर झुकी पेड़ों की टहनियां बाधा बन रही हैं। सेक्टर-9 में ESIC अस्पताल के पास सड़क किनारे पेड़ की टहनी के टकराकर रूट नंबर-315 पर चल रही एक ई-बस की छत को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इस रूट पर कुछ और बसों को इससे नुकसान हो चुका है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) की ओर से नौ रूट पर 35 ई-बसें चलाई जा रही हैं। बसों का संचालन करने वाली एजेंसी ने GMCBL अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बता दिया गया है।