Grand Nagar Kirtan Taken Out In Greater Noida On Prakash Parv Of Guru Nanak Dev
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर रविवार को ग्रेनो वेस्ट श्री गुरु सिंह सभा द्वारा विशाल नगर कीर्तन आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष आरएस उप्पल ने बताया कि नगर कीर्तन में सर्व प्रथम नगाड़ा चल रहा था। नगाड़ा वाहन के पश्चात फूल मालाओं से सुसज्जित खुले वाहन पर पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब थे, जिसका स्वागत पुष्प वर्षा द्वारा स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी से पहले 5 प्यारे सुसज्जित वेशभूषा में रहे। स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन क्रॉसिंग रिपब्लिक के पैरामाउंट सोसायटी से सुबह बजे शुरू हुआ, जो क्रॉसिंग गोल चक्कर, गैलेरिया मार्केट, गुरुद्वारा साहिब के सामने से होते हुए गौड़ सिटी 2 एरिया में होते हुए गुरुद्वारा साहिब पर जाकर समाप्त हुआ।