घर में रखी लाखों की जूलरी चोरी, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम•
millions worth of chain snatched from elderly woman in palam vihar bike borne miscreants flee
बुजुर्ग महिला से झपट ली ढाई तोले की सोने की चेन, केस

NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
पालम विहार थाना एरिया के नोबल एन्क्लेव में बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से करीब ढाई तोले की सोने की चेन झपट ली। महिला सामान खरीदने अपने कमरे से दुकान पर जा रहीं थी। तभी कृष्ण कृपा पीजी के सामने बदमाशों ने वारदात की। पालम विहार थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। गंगटोक की कृष्णा शोवा तमांग (61) ने पुलिस को बताया कि वह नोबल इन्क्लेव की गली नंबर-6 की ह्यूमन नेक्स्ट पीजी में रहती हैं। 11 नवंबर की दोपहर करीब 1:15 बजे वह गली में परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थीं। कृष्ण कृपा पीजी के सामने काले रंग की पलसर बाइक पर दो युवक पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, झपटी गई सोने की चेन का वजन करीब ढाई तोला था। मामले की जांच एएसआई कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

रेकमेंडेड खबरें