छठ पूजा पर गांव गया था परिवार, चोरों ने घर से कैश-जूलरी उड़ाई

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

छठ पूजा और दिवाली मनाने बिहार गए एक परिवार के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बैग खंगालकर करीब 5 हजार रुपये और सोने की दो अंगूठियां चोरी कर लीं। परिवार 14 दिन बाद लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले के गांव धत्ता के रहने वाले हैं। वह यहां सेक्टर-46 में परिवार के साथ रहते हैं। 6 नवंबर को वह छठ पूजा और दिवाली मनाने अपने गांव गए थे। 20 को लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। करीब 5 हजार रुपये और सोने की दो अंगूठियां गायब थीं। सेक्टर-46 पुलिस चौकी में केस दर्ज किया गया है।

रेकमेंडेड खबरें