n NBT न्यूज, ग्रेनो : ग्रेटर नोएडा में एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, पते में बदलाव और गलतियों को ठीक कराने के लिए रविवार को मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ रही। निर्वाचन अधिकारी ने भी विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अभियान का जायजा लिया और मतदाताओं से संवाद कर उन्हें जागरूक किया। सेक्टर अल्फा-1 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल मतदान केंद्र पर नवभारत टाइम्स की पड़ताल में काफी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे दिखाई दिए। वहीं, दूसरी पड़ताल में सेक्टर बीटा-2 स्थित फादर एग्नेल स्कूल मतदान केंद्र पर भी बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे।