नाम और पते की गलतियां सुधारने को लगा शिविर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
n NBT न्यूज, ग्रेनो : मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए रविवार को सेक्टर डेल्टा-1 स्थित मॉडर्न स्कूल में विशेष शिविर लगाया गया। एसडीम सदर आशुतोष कुमार गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और विवरणों में संशोधन का काम पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। शिविर में चारों बूथों के बीएलओ मौजूद रहे। बड़ी संख्या में सेक्टरवासी मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जांचने तथा गलतियों को ठीक कराने पहुंचे। इस दौरान नाम, पता, उम्र, लिंग और फोटो संबंधी त्रुटियों को दूर करने के लिए आवेदन लिए गए। मंडल के मीडिया इग्जेक्यूटिव भगवत प्रसाद शर्मा ने बताया कि 28 और 29 नवंबर को निर्धारित मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगेंगे।

रेकमेंडेड खबरें