‘प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग नियमों की समीक्षा हो’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
n पीटीआई, नई दिल्ली: भारत की दीर्घकालिक विकास महत्वाकांक्षाओं के लिए वित्तीय प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से, उद्योग निकाय CII ने वित्तीय क्षेत्र में 15 सुधारों का प्रस्ताव दिया है। इनमें अच्छी तरह से संचालित NBFC (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) के लिए एक स्थायी लिक्विडिटी विंडो (तरलता सुविधा) और नवीकरणीय ऊर्जा (रिनुएबल एनर्जी के लिए 'प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग' (प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को ऋण) की सीमा बढ़ाना शामिल है।

ये सुझाव ऐसे समय में आए हैं जब सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में 'विकसित भारत के लिए बैंकिंग पर एक उच्च-स्तरीय समिति' के गठन की घोषणा की है। इस समिति को छह महीने के भीतर बैंकों, विकास वित्त संस्थानों और NBFC की दीर्घकालिक पूंजी आवश्यकताओं की जांच करने, प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग के नियमों की समीक्षा करने, AI और डिजिटल तकनीक को अपनाने के लिए एक रोडमैप तैयार करने; और विनियामक नियमों की जांच करने का काम सौंपा गया है। CII के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र अभी एक मजबूत स्थिति में है। बैंकों और NBFC की बैलेंस शीट स्वस्थ हैं, और पिछले एक साल में सरकार तथा नियामकों ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
बनर्जी ने कहा, 'अब चुनौती एक ऐसी प्रणाली बनाने की है जो 2047 तक हमारी वर्तमान अर्थव्यवस्था के आकार से कई गुना बड़ी अर्थव्यवस्था को वित्तपोषित कर सके। इसके लिए पूंजी के बड़े और दीर्घकालिक स्रोतों की आवश्यकता है। साथ ही, विकास को गति देने वाले क्षेत्रों तक ऋण पहुंचना चाहिए, और नियम ऐसे होने चाहिए जो वित्त प्रदान करने के बदलते तरीकों के साथ कदम मिलाकर चल सकें। हमारे सुझावों का उद्देश्य मौजूदा सुधार प्रयासों को अगले चरण तक ले जाना है।'

रेकमेंडेड खबरें