बुज़ुर्ग, अनाथ बच्चे रहेंगे एक छत के नीचे

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
nNBT न्यूज, लखनऊ : यस केयर फाउंडेशन ने रविवार को दो नई पहल की शुरुआत की। पहली पहल के तहत शुगर के मरीजों को 12 महीने तक मुफ्त शुगर जांच और नियमित हेल्थ चेकअप की सुविधा दी जाएगी। साथ ही दवाओं और पैथॉलजी जांच पर छूट मिलेगी। वहीं, ‘स्नेह संगम का एक आंगन’ अभियान के तहत अनाथ बच्चों और निराश्रित बुजुर्गों के लिए साझा आशियाना बनाया जाएगा। यहां दोनों पीढ़ियां एक-दूसरे का सहारा बनेंगी। फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. राजेश ने समाज के लोगों से इन अभियानों में सहयोग की अपील की।

रेकमेंडेड खबरें