nएपी, केप केनवरल (अमेरिका): यूरोपीय और जापानी अंतरिक्ष एजेंसियों का संयुक्त मिशन ‘बेपीकोलंबो’ आठ साल की यात्रा के बाद बुध की कक्षा में पहुंच गया। अगले महीने दोनों यान अलग-अलग कक्षाओं में जाकर ग्रह का अध्ययन करेंगे। वे बुध की सतह, चुंबकीय क्षेत्र, गड्ढों और ज्वालामुखीय मैदानों का मानचित्र तैयार करेंगे। वर्ष 2018 में प्रक्षेपित मिशन ने पृथ्वी, शुक्र और बुध के पास से गुजरकर छह अरब मील से अधिक दूरी तय की। बुध का तापमान 427 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचता है।