गांव में ही मिलेगी 7 खेलों की ट्रेनिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
गांव में ही मिलेगी 7 खेलों की ट्रेनिंग
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: सोहना के ग्रामीण इलाकों में खेल सुविधाओं का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। टिकली और सरमथला गांव में बनने वाले स्टेडियम खिलाड़ियों को एक ही परिसर में कई खेलों की ट्रेनिंग का मौका देंगे।

यहां स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल समेत सात खेलों की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दोनों स्टेडियम मुख्यमंत्री की 2022 की घोषणा के तहत बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक स्टेडियम के लिए 7-7 एकड़ जमीन तय की गई है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड को दी गई है। दोनों स्टेडियमों पर 16 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

रेकमेंडेड खबरें