144 डिप्टी एसपी का तबादला, लखनऊ में छह नए एसीपी

Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•

None

144
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए 144 डिप्टी एसपी को इधर से उधर कर दिया है। राजधानी लखनऊ के साथ कानपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर (नोएडा), उन्नाव और अयोध्या की तैनातियों में अहम बदलाव हुए हैं।

लखनऊ कमिश्नरेट में छह अधिकारियों को सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। बुलंदशहर में तैनात रामकरन, फिरोजाबाद से अमरीश कुमार, प्रयागराज कमिश्नरेट से विवेक यादव, उन्नाव से अरविंद कुमार-प्रथम, वाराणसी कमिश्नरेट से प्रज्ञा पाठक और बाराबंकी से समीर कुमार सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। वहीं, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात सुजीत कुमार दुबे को अयोध्या, रजनीश वर्मा को बागपत और राधा रमण सिंह को खीरी में तैनाती दी गई है। शकील अहमद को आगरा कमिश्नरेट और अनूप कुमार को बांदा भेजा गया है। रंजीत को एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ तथा रत्नेश सिंह को सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है।
गाजियाबाद कमिश्नरेट के एसीपी भास्कर वर्मा, अलीगढ़ के डिप्टी एसपी महेश कुमार और गाजियाबाद कमिश्नरेट के एसीपी जियाउद्दीन अहमद को कानपुर नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वहीं, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात दिलीप कुमार सिंह को मीरजापुर, मंजय सिंह को अयोध्या और अभिषेक कुमार राहुल को अलीगढ़ में तैनाती मिली है। गोरखपुर के डिप्टी एसपी ओंकार दत्त तिवारी, आगरा कमिश्नरेट के एसीपी इमरान अहमद, गौतमबुद्धनगर की एसीपी दीक्षा सिंह और मुजफ्फरनगर की डिप्टी एसपी रूपाली राव को गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

गाजियाबाद से सिद्धार्थ गौतम को गौतमबुद्धनगर, सूर्यबली मौर्य को आजमगढ़, प्रियाश्री पाल को मेरठ भेजा गया है। वहीं, प्रतापगढ़ के शिव नारायण वैश्य, गोरखपुर की दीपांशी राठौर और गोरखपुर के अनुराग कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। जबकि यहां से प्रवीण कुमार सिंह-प्रथम को हापुड़, राजीव कुमार गुप्ता को अलीगढ़ और पवन कुमार को भदोही भेजा गया है। नोएडा साइबर क्राइम थाने में तैनात विवेक रंजन राय को बुलंदशहर में तैनाती मिली है। हरदोई के डिप्टी एसपी संतोष कुमार सिंह-पंचम और शामली के डिप्टी एसपी श्याम सिंह को उन्नाव में तैनाती मिली है।

हापुड़ के डिप्टी एसपी जितेंद्र कुमार शर्मा और खीरी के डिप्टी एसपी अरुण कुमार सिंह-षष्ठम को अयोध्या में तैनाती दी गई है। अयोध्या से महेंद्र कुमार शुक्ला को महोबा, आशुतोष तिवारी को हरदोई, सुनील कुमार सिंह को गोंडा, पीयूष और श्रेयस त्रिपाठी को गोरखपुर भेजा गया है। वहीं, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से पुलिस अकादमी मुरादाबाद के लिए स्थानांतरित धर्मेंद्र सिंह यादव व साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से सुलतानपुर भेजे गए अरुण कुमार का तबादला रद्द कर दिया गया है।