3 वर्षीय मासूम की हत्या, पड़ोसी महिला के कमरे से मिला शव

नवभारतटाइम्स.कॉम•
3
n NBT न्यूज बुलंदशहर

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवंती नगर भूड़ में शनिवार को तीन वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला सामने आया। देर रात पड़ोस में किराए के कमरे में रहने वाली महिला सोनम के कमरे से बच्ची का शव मिलने के बाद तंत्र-मंत्र और बलि की आशंका गहरा गई है। घटनास्थल से सिंदूर, नींबू और सफेद धागे मिलने और पूछताछ में सामने आई बातों के आधार पर पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगी। वारदात के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पति से विवाद के चलते अकेली रहती थी आरोपी

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अवंती नगर भूड़ निवासी सचिन ई-रिक्शा चलाता है। उसकी तीन वर्षीय बेटी वानिया शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाश शुरू की और देर रात बच्ची का शव घर से करीब 40 मीटर दूर रोहताश राजपूत के मकान में किराए पर रहने वाली महिला सोनम के कमरे से बरामद हुआ। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई। बताया गया कि सोनम बुलंदशहर के सलेमपुर गांव की रहने वाली है और जेवर निवासी अपने पति दिनेश से विवाद के चलते यहां अकेली किराए पर रह रही थी।

रेकमेंडेड खबरें